सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्याचल सीएसआर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत 28 जुलाई 2025 को ग्राम-जुवाड़ी (वार्ड संख्या 36) में तीन माह के लिए स्पोकन इंग्लिश कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अंग्रेज़ी भाषा में दक्ष बनाना एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह पहल विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो भविष्य में उच्च शिक्षा या नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान उनके लिए एक मजबूत आधार सिद्ध होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में एनटीपीसी विन्ध्याचल की ओर से श्री निखिल जायसवाल, कार्यपालक (सीएसआर) उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह पहल परियोजना के समग्र विकास दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर युवाओं की क्षमता का विकास करना है।
एनटीपीसी द्वारा चलाई जा रही यह कोचिंग ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो आने वाले समय में उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।
एनटीपीसी विन्ध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम-जुवाड़ी में स्पोकन इंग्लिश क्लास का किया गया शुभारंभ
