बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जिला जज ने डीएम, एसपी संग  किया निरीक्षण

Spread the love

कारागार परिसर में ओपेन जिम का जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, जिलाधिकारी  बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शनिवार को जिला कारागार चुर्क (घुर्गा), का  निरीक्षण किया। इस दौरान पाकशाला में भोजन तैयार करने के संयंत्र का निरीक्षण  किये  , निरीक्षण के दौरान कारागार में बन्दियों की बीमारी  के सम्बन्ध में जेल के बंदियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा बन्दियों के स्थिति का जायजा लिया। जनपद न्यायाधीश ने बन्दियों को जेल परिसर में दी जा रही इलाज की सुविधा के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार परिसर में तैयार किये गये ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किये। ओपेन जिम का शुभारंभ किया गया। कहा कि ओपेन जिम के माध्यम से बन्दियों को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध होगी। शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक जेलों में बंद कैदियों को जिम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ओपेन जिम की स्थापना की जा रही है, इस दौरान जिला कारागार परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान  जनपद न्यायाधीश ने कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्नान व्यवस्था आदि परिसर का अवलोकन किया गया और जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।  जनपद न्यायाधीश ने बन्दियों को कारागार में वकील की व्यवस्था है कि नहीं, के सम्बन्ध में भी बन्दियों से जानकारी ली गयी, जिन बन्दियों के पास वकील की व्यवस्था न होने की बात संज्ञान में आयी, उन बन्दियों के लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाली पारिश्रमिक आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान बन्दियों से सीधा संवाद कर जेल में मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव, जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे, जेलर गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एवं अन्य कारागार कर्मियों सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *