कुसाही गांव की पैमाइश नवम्बर व दिसम्बर में – सीओ

Spread the love

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केकाराही के राजस्व गांव कुसाही में चकबंदी कार्य बरसात में कराये जाने को लेकर आपत्ति दर्ज करायी गयी। किसानों ने पैमाइश कराए जाने वाले आदेश को निरस्त करने के लिए शनिवार को ग्राम पंचायत भवन पर उपस्थित होकर सीओ सदर तहसील का घेराव कर फरमान जारी किये जाने की निंदा करते हुए  पैमाइश प्रक्रिया दिसम्बर में कराए जाने की मांग किया। सीओ सदर चकबंदी ने पैमाइश की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शासन स्तर से दबाव बन रहा था किसानों की मांग अनुरूप हम पत्राचार कर देंगे। परंतु हर हाल में नवम्बर, दिसम्बर में नापी की जाएगी। प्रधान रामचन्द्र प्रजापति संग किसानों का कहना रहा कि इस फैसले से किसान सहमत हैं। इस दौरान एसीओ कौशल राव, कानूनगो राजेश कुमार राय, दिलीप कुमार मौर्य सीओ, कार्यालय सहायक, देवी प्रसाद, मनोज कुमार, प्रभु नारायण, विनय कुमार, अनिल कुमार मिश्र, वंश नारायण आदि किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *