विश्व पर्यावरण दिवस पर पीवीयूएनएल,पतरातू में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

Spread the love

पतरातू, । पतरातू विद्युत  उत्पादन निगम लिमिटेड  में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, वहीं दूसरी ओर मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी प्रस्तुत करना रहा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कवि डॉ. निवेदिता शर्मा, दीपक दनादन (भोपाल), और डॉ. अनिल बाजपेई की शानदार जोड़ी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हँसाया और सोचने पर भी मजबूर किया। हास्य और व्यंग्य से भरपूर इस संध्या में पर्यावरण, सामाजिक विसंगतियों और आम जीवन से जुड़े मुद्दों को सशक्त शब्दों में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रीता सिंह,महाप्रबंधक(ओ एंड एम)मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन प्रमुख  जियाउर रहमान समेत पीवीयूएनएल के अन्य अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जनमानस तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *