प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का लिया संकल्प, वृक्षारोपण और कपड़े के थैलों का वितरण मुख्य आकर्षण
तालचेर, अंगुल। एनटीपीसी तालचेर सुपर थर्मल पावर स्टेशन, कनिहा ने 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस को अत्यंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना” और नारा #BeatPlasticPollution के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी में जीएम (ओएंडएम) सत्य राम कृष्ण और ओडिया में ओएसपीसीबी (अंगुल) के क्षेत्रीय अधिकारी रमेश कुमार एक्का द्वारा पर्यावरण शपथ दिलाकर की गई। दोनों अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने का आह्वान किया।
जीएम (अनुरक्षण और एडीएम) एस.एस. राव ने निदेशक (संचालन) का संदेश साझा किया, जिसमें एनटीपीसी की हरित प्रतिबद्धताओं को दोहराया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण क्लॉथ बैग वितरण पहल थी, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बालिका सशक्तीकरण मिशन के अंतर्गत बच्चों की पर्यावरण विषयक कलाकृतियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टाउनशिप परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें औषधीय और फलदार पौधे लगाए गए। कर्मचारियों, गृहणियों और बच्चों के लिए पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे जन-जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवनशैली अपनाने के संदेश को बल मिला। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, सीआईएसएफ कर्मियों, तन्वी संगम महिला क्लब की सदस्याओं, कर्मचारी संघों और जीईएम कार्यक्रम से जुड़े बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस सामूहिक भागीदारी ने एनटीपीसी कनिहा की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और नेतृत्व को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।