एम.ई.आई.एल. अनपर एनर्जी लि० में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

अनपरा (सोनभद्र) विश्व पर्यावरण दिवस/सप्ताह के उपलक्ष्य में एम.ई.आई.एल. अनपरा एनर्जी लि० में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लैंको अनपरा के स्टेशन हेड  आनन्द कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण सप्ताह की शुरूआत की गई। इस दौरान उन्होंने औद्योगीकरण के कारण पृथ्वी के इकोसिस्टम में हो रहे तेजी से बदलाव के प्रति चिंता जाहिर करते हुए सभी कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का आवाहन किया। इस अवसर पर लैंको अनपरा के स्टेशन हेड़  आनन्द कुमार सिंह, हेड़-ओ० एण्ड एम०  सन्तोष कुमार दुबे, वरिष्ठ महाप्रबन्धक  कुलदीप शर्मा,  एस०डी० सिंह, वरिष्ठ उपमहाप्रबन्धक  सुखेन मिश्रा व सभी विभागाध्यक्षों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एच०एस०ई० विभाग के वरिष्ठ प्रबन्धक  हिमान्शु वर्मा नें पर्यावरण के क्षेत्र में लैंको अनपरा द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि लैंको अनपरा प्लांट सभी आवश्यक पर्यावरणीय सहमति और पर्यावरण लाइसेंस को धारित करता है। संयंत्र में विभिन्न वायु, जल प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों को प्लास्टिक के प्रयोग बंद करने हेतु शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *