एनटीपीसी विन्ध्याचल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेम की बालिकाओं ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विन्ध्याचल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को एक अर्थपूर्ण पहल के साथ मनाया, जिसमें सतत विकास और नारी सशक्तिकरण का समावेश हुआ। बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत 5 जून 2025 को पर्यावरण प्रबंधन समूह द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जेम 2025 की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया और परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों, उनके परिवारों, यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किया।

इस अवसर पर संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी (म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन) तथा  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यावरण दिवस की शपथ  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अंग्रेजी में तथा डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) ने हिंदी में दिलाई। शपथ में सभी को प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने हेतु व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
जेम की बालिकाओं ने इस शपथ समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनका पर्यावरण के प्रति बढ़ता हुआ जागरूकता और सतत भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *