सीओ चकबंदी ने किसान चौपाल लगा आपत्तियो का किया निस्तारण

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित कुसाही गांव की चकबंदी प्रक्रिया के तहत पाच आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए सीओ सदर तहसील वर्मेश्वर उपाध्याय के द्वारा ‘न्यायालय चला आप के द्वार’ के तहत शुक्रवार को दिन नीयत कर दिया गया था। तय कार्यक्रम के तहत चकबंदी प्रक्रिया में किसानों द्वारा पाँच आपत्तियां चक परिवर्तन हेतु  की गई थी जिसमें सी ओ श्री उपाध्याय द्वारा अपने चकबंदी कार्यकर्ताओं के साथ चक पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करने के बाद केकराही पंचायत भवन पर किसान गोष्ठी कर पाचो आपत्तियों का निस्तारण किया गया ।

   इस दौरान श्री उपाध्याय ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के तहत पाच आपत्तियां दर्ज कराई गई थी जिसमें सभी को मौके पर हल कर दिया गया।  इस मौके पर चकबंदी लेखपाल सौरभ सिंह, कानूनगो, स्टोनो दिलीप कुमार मौर्य, नाजिर असलम, किसान कृपा नाथ मिश्र, देवी दत्त मिश्र,माधुरी मिश्रा,विनय कुमार मिश्र, विवेक दत्त मिश्र, सुनील कुमार मिश्रा,प्रभा शंकर मिश्र, प्रधान रामचन्द्र प्रजापति सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *