सोनभद्र। लायंस क्लब भवन में हार्टफुलनेस ध्यान का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। जिसमें एडवांस योगा ट्रेनर्स अनीता गुप्ता सहित 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल ने कहा कि हमारा दिल ही है जो हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है और हार्टफुलनेस का मतलब दिल की आवाज का अनुसरण करना। हम अपने दिमाग की सुनते हैं मगर दिल की आवाज नहीं सुनते हैं। हमारा दिल उस वक्त आवाज देता है जब हमसे कुछ गलत होने वाला होता है। हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करते रहने से हम अपने दिल की सुनना सीख जाते हैं तब हम संतुलित, आनंदमय एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने लगते हैं। इसलिए हार्टफुलनेस को सहज मार्ग भी कहा जाता है। अंत मे प्रतिभागियों द्वारा हार्टफुलनेस ट्रेनर को भेट स्वरूप एक पौधा प्रदान किया गया।
लायंस क्लब भवन में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
