उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के चतुर्वार्षिक चुनाव में सातवीं बार अध्यक्ष बने बैजनाथ सिंह

Spread the love

 एडवोकेट सेराजुद्दीन सचिव और रमेश वर्मा दूसरी बार कोषाध्यक्ष निर्वाचित 

  प्रयागराज।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज के ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज परिसर स्थित सभा कक्ष में हुए* उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन* के चतुर्वार्षिक आम चुनाव में भारी गहमागहमी के बीच वाराणसी के बैजनाथ सिंह को अध्यक्ष पद के लिए तथा इलाहाबाद के एडवोकेट सिराजुद्दीन को सचिव पद के लिए तथा वाराणसी के ही रमेश वर्मा कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़े संघर्ष में विजई घोषित हुए । 

    उल्लेखनीय है कि बैजनाथ सिंह अध्यक्ष  पद पर 2001 से अब तक हुये 6 चुनावों में निर्विरोध और इस चुनाव में सातंवी बार आसानी से पुनः चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने।  कांटे की टक्कर  में सचिव पद पर प्रयागराज के एडवोकेट सेराजुद्दीन पहली जीत हासिल किए। वाराणसी के रमेश कुमार वर्मा दूसरी बार कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव पद पर वाराणासी  के अशोक सिंह भी कांटे की टक्कर में पहली बार निर्वाचित हुये हैं ।

    इसके साथ ही साथ इसी पैनल  के  वाराणसी के अशोक सिंह सहायक सचिव पद पर और श्री विजय शंकर मेहता और आगरा की श्रीमती राकेश बेदी और इलाहाबाद  के दिनेश गुप्ता भी उपाध्यक्ष पर निर्विरोध  निर्वाचित घोषित हुए । संयुक्त सचिव पद पर झांसी के पंकज सिंहानिया गाजियाबाद  के डाक्टर प्रवीण और इलाहाबाद  के अब्दुल रहमान  निर्वाचित हुये।  बाकी इसी पैनल के   कार्यकारिणी समिति के कुल 16 सदस्य भी  निर्विरोध निर्वाचित होने में सफल रहे ।

चुनाव अधिकारी सेन्ट्रल  फार एसोसिएशन  के पूर्व अध्यक्ष सीनियर  एडवोकेट राधेलाल श्रीवास्तव और सहायक के रूप में एडवोकेट  भूपेंद्र प्रताप सिंह,एडवोकेट आनन्द शुक्ला ने आल *इन्डिया कैरम फेडरेशन  के पर्यवेक्षक   काशीराम जी की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरे धैर्य के साथ सम्पन्न कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *