प्रयागराज मण्डल के 14 रेलवे स्टेशनों पर स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से शीतल पेयजल की व्यवस्था

Spread the love

प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में प्रयागराज मण्डल के अंतर्गत 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से यात्रियों को नि:शुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस पहल से यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों ने इस सेवा की सराहना करते हुए संबंधित संस्थाओं एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह व्यवस्था न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ा रही है, बल्कि समाज सेवा और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पेयजल की सेविधा वाले स्टेशनों की सूची निम्नकित है:

1. मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन: जयहिंद मानवधिकार संगठन एवं भला मानुष सेवा समिति ,2. फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन: भारत विकास परिषद ,3. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन: श्री शिवसुंदर कांड सेवा समिति ,4. अलीगढ़ जंक्शन: डॉक्टर आली मुस्तफा मानव उपकार संगठन ,5. हाथरस जंक्शन: रामगोपाल दीक्षित मंदबुद्धि एवं दिव्यङ्ग सशक्तिकरण संस्था, 6. फफूंद रेलवे स्टेशन: महंत सीताराम ,7. सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन: भारत स्काउट एंड गाइड ,8. गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन: रैपिडो ,9. इटावा जंक्शन: दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद और भारत विकास परिषद ,10. फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन: रेडक्रॉस सोसायटी 11. कानपुर सेंट्रल: रैपिडो 12. मानिकपुर : आदिवासी सेवा संस्थान , 13. खुर्जा रेलवे स्टेशन: शारदा देवी निष्काम सेवा मंडल  14. टूंडला जंक्शन: आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन  ।

स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह पहल अत्यंत राहतकारी सिद्ध हो रही है। यात्रियों ने आयोजक संस्थाओं एवं रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है । रेल प्रशासन ने इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि स्वयंसेवी संगठनों का यह सहयोग सामाजिक सहभागिता को मजबूत करता है । इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे और अधिक से अधिक संस्थाएं इसमें भागीदारी निभाकर समाज सेवा के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *