नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गरीबों में कंबल और मिष्ठान वितरित

Spread the love

 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों में कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी गरीबों के मसीहा और महान समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। आरक्षण व्यवस्था को मजबूत कर समाज के विभिन्न वर्गों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर भागीदारी का अवसर दिलाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही उनके हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। इस अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य, अतुल दुबे, आदिल अंसारी और धीरज पाठक ने रक्तदान किया। संगोष्ठी को राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, गीता गौर, अशोक पटेल, वेदमणि शुक्ला, फूलवंती गौड़, सुनील गौड़, राजेश विश्वकर्मा, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, हिदायत उल्ला खान, लालू भारती और परशुराम यादव सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नेताजी को शत-शत नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *