व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर 23 नवंबर को होगी बैठक

Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर1ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जुटेंगे प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी

सोनभद्र। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (ईएससी) को लेकर 23 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली बैठक में निर्वाचन व्यय की निगरानी और प्रवर्तन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन एजेंसियों के राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा चिह्नित व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, आयकर अधिकारी, उपायुक्त राज्यकर (प्रशासन) और लीड बैंक मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *