माघ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर भूमि पूजन संपन्न

Spread the love

भूमि पूजन के साथ माघ मेला आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

प्रयागराज/ [मनोज पाण्डेय ] आगामी माघ मेला-2027 के आयोजन की तैयारियों के क्रम में शनिवार को मेला क्षेत्र में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ भूमि पूजन के साथ ही आगामी माघ मेले की तैयारियों को गति देने की शुरुआत की गई कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

माघ मेला प्रयागराज की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत एवं कल्पवासी संगम तट पर पहुंचते हैं इसी को देखते हुए मेला आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में महंत बलवीर गिरि जी महाराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल, अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश वर्मा, पुलिस उपायुक्त मनीष तिवारी, पुलिस उपायुक्त यातायात ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध कुलदीप गुनावत, पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल एवं माघ मेला विवेकचंद यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *