आलापुर, अंबेडकरनगर। बुधवार तड़के हुए पुलिस एनकांउटर में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव बाबा धाम परिसर के पास हुए एनकाउंटर में शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव भी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान वाहिद अंसादी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। प्राप्त विवरण के अनुसार वाहिद अंसारी बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा था। गोरखपुर पुलिस भी एक मामले को लेकर उसकी तलाश कर रही थी। वाहिद अंसारी पर पैसे लेकर हत्या करने और असलहों की तस्करी आदि के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह गोरखपुर कैंट के एक मुकदमे में भी वांछित था। पुलिस वाहिद अंसारी के आपराधिक इतिहास और अन्य जानकारियां पता लगाने में जुटी हुई है।
जवाबी कार्रवाई में मारा गया बदमाश: एसपी, प्राची सिंह
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली अकबरपुर में शिवबाबा बैरियर के पास फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
