चन्दौली । मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई द्वारा तहसील सकलडीहा के राजस्व ग्राम- फगुईया में फसल-धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। मौके पर उत्पादकता का आकलन करते हुए कृषकों से सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने की अपेक्षा की गयी। ग्राम निवासी दिनेश कुमार के खेत में गाटा संख्या -507 में 43.33 वर्ग मीटर सम्बाहु त्रिभुज (10x10x10 मीटर) में क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर उत्पादन= 36.89 किलोग्राम पायी गयी। इसके अतिरिक्त ग्राम निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह के गाटा संख्या 491 में उत्पादन =33.06 किलोग्राम मिला। इस प्रकार फगुईया ग्राम पंचायत में कुल 76.66 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया । मौके पर जिला अपर सांख्यिकीय अधिकारी संदीप पटेल, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, लेखपाल रामबली प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सीडीओ ने किया क्राॅप कटिंग का निरीक्षण
