चुर्क पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, हर पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
सोनभद्र। पंचायत भवन चुर्क परिसर में मंगलवार को प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चैपाल में किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं पर प्रभारी मंत्री ने उपनिदेशक कृषि को गांव में विशेष कैंप लगाकर पात्र किसानों की समस्याओं का समाधान कराने को कहा। वहीं, वृद्धावस्था पेंशन के मामलों में जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों के संबंध में प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सर्वे कराकर पात्र परिवारों की सूची तैयार करने और उन्हें योजना से लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा।
