एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना 52वां स्थापना दिवस

Spread the love

रामागुंडम । एनटीपीसी रामागुंडम एवं तेलंगाना परियोजना में शनिवार को एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मेन शॉपिंग सेंटर, पीटीएस से सी-11 क्वार्टर्स तक आयोजित प्रभात फेरी के साथ हुआ। इसके पश्चात सी-11 क्वार्टर्स परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत भविष्य के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

मुख्य समारोह प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी निदेशक (आरएंडटी) फैज तैयब का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी का ध्वजारोहण किया। समारोह में मानव संसाधन प्रमुख (एचओएचआर) ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केक काटकर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *