एनटीपीसी दादरी में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया 

Spread the love

दादरी । एनटीपीसी दादरी में 7 नवंबर, 2026 को एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) महोदय के संबोधन के सीधे प्रसारण से हुई। गुरदीप सिंह के संबोधन को सुनने की व्यवस्था एनटीपीसी दादरी विभिन्न स्थानों पर की गई थी।  इसके उपरांत समीर शर्मा, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी (दादरी) ने एनटीपीसी का ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने एनटीपीसी की गौरवशाली उपलब्धियों एवं वर्ष 2032 तक 60,000 मेगावाट तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित कुल 1,49,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। 

स्टेशन के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में 31 अक्टूबर तक दादरी कोल स्टेशन ने 6,263 मिलियन यूनिट तथा गैस स्टेशन ने 454 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जो एनटीपीसी के सभी गैस स्टेशनों में सर्वाधिक है। उन्होंने सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस वर्ष किए गए 30 हजार पौधों के रोपण का उल्लेख किया। साथ ही, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

समारोह के दौरान केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं तथा गुब्बारे छोड़कर उत्सव को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), एनटीपीसी दादरी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान, जागृति समाज के पदाधिकारी तथा विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के सदस्य उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, स्थापना दिवस के अवसर पर एनटीपीसी दादरी परिसर में 10,000 पौधों के रोपण की व्यवस्था की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *