दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

Spread the love

पतरातू ।पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) के सहयोग से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकलन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में पतरातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन कर उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप सहायक उपकरणों की पहचान की जा रही है।

आकलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिन्हित लाभार्थियों को दिसंबर 2026 में आवश्यक सहायक उपकरण एवं सामग्री निःशुल्क वितरित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *