आलापुर अंबेडकर नगर। रामलीला समिति कोहड़ा बृजभानपुर इमिलिया द्वारा आयोजित राम लीला के चौथे दिन राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें खिचड़ी खाने से लेकर कोहबर तक की रस्म निभाई गई। मालूम हो गांव के कलाकारों द्वारा मंचित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला में खिचड़ी खाने पर अवधी गारी और कोहबर पर सीता की सखियो की हंसी ठिठोली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रामलीला समिति में गंगा जमुनी तहजीब साफ नजर आती है हिन्दू मुस्लिम समाज के कलाकार मिलकर रामलीला का मंचन कर रहे हैं। एलआईसी अभिकर्ता अमरदीप गोंड राजा जनक के चरित्र निभाते नजर आए तो पत्रकार शिवकुमार शर्मा पंडित जी की भूमिका निभा रहे थे। जाने को लेकर लोग बहुत ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे थे। गांव के ही शिक्षक संग्राम शर्मा रावण के चरित्र को जीवंत रूप देने में लगे हुए हैं। सीता स्वयंबर के बाद खिचड़ी खाने और कोहबर पर सीता राम के साथ सखियों का अवधी गारी और हंसी ठिठोली का मंचन देख दर्शक हंसते हंसते लोट पोट हो गए। कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु हमें अपने रीति रिवाजों और पूर्वजों से आदर्श जीवन जीने की सीख देता है।
राम लीला के चौथे दिन राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण
