फूलपुर, । इफको फूलपुर इकाई में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 का शुभारंभ हुआ। इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी और नियमों के अनुरूप समयबद्ध कार्य करने का आह्वान किया।
इकाई प्रमुख पी. के. सिंह ने कर्मचारियों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और संस्था के हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता और सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और ईमानदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
