सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए 27 अक्टूबर को प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), सी.बी. ओझा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), एच.पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर ओवरहालिंग), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) तथा अनिरुद्ध सिंह, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा कार्यपालक प्रशिक्षुओं ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात टी.आर. राधिश, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) ने स्वागत उद्बोधन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषयवस्तु “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी तथा सभी से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति की आदत बननी चाहिए और यह सभी कार्यक्षेत्रों में लिए जाने वाले निर्णयों एवं निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों में प्रतिबिंबित होनी चाहिए।
उन्होंने परिवर्तन, सुधार, सरलीकरण और जवाबदेही के महत्व पर बल देते हुए सभी कर्मचारियों से उच्चतम नैतिक मानकों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सामूहिक योगदान देने का आह्वान किया। इस प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एम. सुरेश ने उपस्थित जनों को अंग्रेजी में तथा निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) ने हिंदी में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कामना शर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं धन्यवाद ज्ञापन फुल जेंस केरकेट्टा ने किया।
