विंध्याचल में शारदीय नवरात्रि मेले हेतु प्रयागराज और पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विंध्याचल में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन और पटना जंक्शन के मध्य अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

विंध्याचल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ में नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुँचते हैं। यह स्पेशल ट्रेन पूर्वांचल और बिहार (पटना, आरा, बक्सर) से आने वाले भक्तों के लिए सीधे विंध्याचल पहुँचने का सबसे सुलभ माध्यम बनेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) होगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी पूर्व आरक्षण के तुरंत टिकट लेकर अपनी यात्रा तय कर सकेंगे।

गाड़ी संख्या 04182 (प्रयागराज-पटना) और गाड़ी संख्या 04181 (पटना-प्रयागराज) अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरों के लिए किया जाएगा। 12 मेमू कोचों वाली यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को सुविधाजनक और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव:

• गाड़ी संख्या 04182 (प्रयागराज से पटना): यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में नैनी (11:28/11:30), मेजा रोड (11:50/11:52), मांडा रोड (12:10/12:12), विंध्याचल (12:35/12:40), मिर्ज़ापुर (12:53/12:55), चुनार (13:30/13:32), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (15:30/15:40), बक्सर (17:08/17:10), आरा (18:08/18:10) और दानापुर (19:00/19:02) रुकते हुए रात 20:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

• गाड़ी संख्या 04181 (पटना से प्रयागराज): वापसी दिशा में यह ट्रेन पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह दानापुर (21:20/21:22), आरा (22:05/22:07), बक्सर (23:30/23:32), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (02:20/02:30), चुनार (03:23/03:25), मिर्ज़ापुर (04:23/04:25), विंध्याचल (04:35/04:40), मांडा रोड (05:02/05:04), मेजा रोड (05:23/05:25) और नैनी (06:00/06:02) रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

विंध्याचल दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु और आम यात्री रेलवे सूचना प्रणाली, हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे स्टेशनों के सूचना पट्ट से ट्रेन संचालन की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *