महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – अशोक कुमार गुप्ता

Spread the love

 रौनियार वैश्य समाज ने मनाया महाराजा हेमू विजय उत्सव

सोनभद्र। रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार को नगर पालिका परिषद स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू विजय उत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रौनियार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोहर गुप्ता एवं बैजनाथ गुप्ता रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसहाई रौनियार तथा संचालन संजीव कुमार गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का भारतीय इतिहास में गौरवशाली योगदान रहा है। 16वीं शताब्दी में दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट के रूप में उनका इतिहास में विशेष स्थान है। उनके योगदान और उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता।
विशिष्ट अतिथि मनोहर गुप्ता ने कहा कि हेमू असाधारण सैन्य कमांडर और कुशल रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने सैन्य जीवन में पंजाब से बंगाल तक अफगान विद्रोहियों और मुगलों के खिलाफ 22 युद्ध लड़े और सभी में विजय हासिल की। जिलाध्यक्ष रामसहाई रौनियार ने कहा कि हुमायूं की मृत्यु के बाद उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता का लाभ उठाकर हेमू ने मुगल सत्ता को पीछे धकेला। 7 अक्टूबर 1556 को दिल्ली के तुगलकाबाद युद्ध में उन्होंने मुगल सेना को पराजित कर दिल्ली पर विजय प्राप्त की और बाद में पुराने किले में राज्याभिषेक कराकर ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की। समारोह में संरक्षक शिव शंकर गुप्ता, डॉ. लखन लाल जंगली, प्रेमचंद गुप्ता, संगम लाल गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हनुमान प्रसाद गुप्ता सहित अजय कुमार, सचिन कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, नेपाल प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *