सहकर्मी के आकस्मिक निधन पर आगे आया सफाई कर्मचारी संघ

Spread the love

 सहायता के तौर पर पत्नी को दिया गया 70500 रुपए , सदस्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना 

आलापुर, अंबेडकर नगर।  विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम सगहापुर में तैनात सफाई कर्मचारी की आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार को सफाई कर्मचारी संघ द्वारा मृतक की पत्नी को 70500 रू अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई। मालूम हो विगत दिनों नैपुरा निवासी प्रेमसागर चौबे की बीमारी के बाद आकस्मिक मौत हो गई थी  मृतक सफाई कर्मी ग्राम पंचायत सगहापुर मे सफाई कर्मी नियुक्त थे। दिवंगत सफाई कर्मचारी साथी को ब्लाक मुख्यालय पर सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मृतक के घर पहुंचे और मृतक आश्रितों को ढांढस बंधाया तथा सभी सफाई कर्मचारियों के सहयोग से एकत्रित 70500 रुपए मृतक की पत्नी को सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अवधराज वर्मा, नरसिंह, दिवाकर यादव, छेदी हाशमी, शिवप्रसाद दूबे, सन्तोष गुप्ता, रमेश कुमार गौतम, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, आदि सफाई कर्मचारी संघ विकास खण्ड जहांगीरगंज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *