अंबेडकर नगर। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य लोगों को प्रतिभा अलंकरण समारोह में एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 22 से अधिक विद्यालयों के मेधावी 350 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा और समाज के क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतिभा अलंकरण समारोह–2026 का पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज बिशुनपुर बजदहा में भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। आज दोपहर 12 बजे से पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज बिशुनपुर वजदहा में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पंडित राम मनोरथ त्रिपाठी एवं पंडित माधो प्रसाद त्रिपाठी स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण “आचार्य नरेंद्र देव सम्मान–2026” रहा जिसमें शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए पाँच विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। जिसमें दुर्ग विजय सिंह प्रधानाचार्य जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर,डॉ. संतोष कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, अमित कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी जिला संगठन आयुक्त एवं नीलेश यादव को निःशुल्क अध्यापन एवं रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए इन सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों को समारोह में आचार्य नरेंद्र देव सम्मान– 2026 से अलंकृत किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों मित्रसेन यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रामसिंह, प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता, आदि लोगो को सम्मानित किया गया।
समारोह में जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रशासनिक, न्यायिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे । मुख्य अतिथि माननीय चंद्रोदय कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबेडकर नगर,अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश बालकृष्ण एन. आर. रंजन, तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, IAS सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को सम्मानित किया। एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. उदय राज मिश्र, संस्थापक सदस्य डॉ. पवन तिवारी, महामंत्री मनीष मिश्रा (आशीष), कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी तथा युवान सृजन संघ से जुड़े अभय त्रिपाठी/चंद्र कार्तिकेय तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकारनाथ मिश्रा सहित पूर्व विधायक अनीता कमल,वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अरुण कुमार तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, ओंकार सिंह आदि हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक मंडल के संस्थापक पवन कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के सफल संचालक डॉ उदयराज मिश्र और आए हुए अतितिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।
