अहरौरा में अन्य झोला छाप डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली चौराहे पर नगर पालिका क्षेत्र के कजाकपुर वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में संचालित महाकाल अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की हुई मौत के बाद हुए हंगामे के बाद चिकित्सक द्वारा अस्पताल में ताला बंद कर बोर्ड बैनर उखाड़ कर फरार हो गया है। वही घटना के बाद दूसरे दिन भी अस्पताल पर ताला लटकता रहा और कोई जांच टीम नहीं आई जिससे मृतक के परिजनों को मायूसी हाथ लगी।
ग्राउट फ्लोर पर संचालित झोला छाप डाक्टर का अस्पताल महाकाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां पंजीकृत न होने के बाद भी यहां आपरेशन तक किया जा रहा था। जब की जांच की न कोई सुविधा है न ही प्रशिक्षित चिकित्सक इसके बाद आपरेशन जैसा कार्य करना अपराध की श्रेणी में है। स्थानीय लोगों ने बताया की नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बदतर स्थिति और चिकित्सकों के न रहने के कारण अहरौरा में झोलाछाप चिकित्सको की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बाद जिला चिकित्सालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की रविवार को कोई जांच टीम नहीं आई थी।
