हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कार्मिक एवं वित्त विभाग के समन्वित प्रयासों से ड्यूटी के दौरान रन ओवर दुर्घटना में दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित परिवार को मात्र तीन दिनों में सेटलमेंट देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत अलख देव यादव, तकनीशियन-1/टीआरडी की दिनांक 22.09.2026 को ड्यूटी के दौरान रन ओवर दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। कार्मिक एवं वित्त विभाग की तत्परता एवं समन्वय से दिनांक 25.09.2026 को उनकी पत्नी श्रीमती राधिका देवी को सेटलमेंट देयकों का भुगतान कर दिया गया। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति एवं रेलवे सैलरी पैकेज (RSP) के अंतर्गत बीमा लाभदिलाने हेतु भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
