हाजीपुर ।राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 28.09.2026 को केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पूर्व मध् य रेल, पटना में “पर्याप्त प्रोटीन सेवन एवं आहार विविधता” विषय पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायटिशियन श्रीमती प्रेक्षी के द्वारा प्रोटीन के महत्व, प्रमुख स्रोतों तथा संतुलित एवं विविध आहार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में चिकित् सा निदेशक, डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा एवं अन्य चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा मरीजगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना रंजन, मंडल चिकित् सा अधिकारी द्वारा किया गया।
पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
