स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत ग्रामीण खेल सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

बीजपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद द्वारा आस-पास के क्षेत्र के आईटीआई नकटू, आईटीआई अप्रेंटिसशिप टीम तथा पीएमआईएस के विद्यार्थियों हेतु ग्रामीण खेल सम्मेलन का आयोजन सोनशक्ति स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों हेतु खो-खो, कबड्डी एवं टग ऑफ वार का आयोजन किया गया जिसमें उन्होने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मक सामाजिक भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *