लेखपालों की मांगे नहीं मानने तक जारी रहेगा आन्दोलन – गोपेन्द्र पाण्डेय

Spread the love

लेखपालों ने बस्ता जमा कर किया कार्य बहिष्कार

शाहगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रातीय कार्यकारिणी के आहवान पर घोरावल तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कर आन्दोलन की हुंकार भर दिया है। लेखपालों ने प्रथम चरण में 25 हल्के के बरीब 131 राजस्व ग्रामों का चार्ज जमा कर सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार कर दिया है। लेखपाल संघ ने घोरावल के तहसील अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मांग नहीं माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने संरगा, उसरी कलां, ईनम, भवना, कोरट, रिजूल, मगरदहा, गांवकुण्डा, घुवास, धौराहरा, दुगौलिया, ढुटेर, कुसुम्हा, सिरसाई, मन्दहा, जुड़वरिया, बरसोत, गुरेठ, पेढ़, बेलवनियां, सहदइेया बैडाढ़, वर्दिया, देवगढ़, मोराही, पुरखास, लेखपाल क्षेत्रों का भी बस्ता सम्बंधित कार्यालय में जमा कर आन्दोलन में सहयोग करने की अपील किया है। इस मौके पर जिलामंत्री चन्द्रशेखर, राहुल कुमार, रवि, आदित्य, अजय, विक्रम सिंह, गौरव, धीरज पटेल, अशोक जायसवाल, सूरज, राजामान सिंह, भगत सिंह, शिव कुमार, सुशील वैश्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *