सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत चेयरमैन ने किया भूमि पूजन 

Spread the love

दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष कमलेश मोहन कस्बे के वार्ड नंबर 8 एवं 11 में लाडे खां के घर से मुनीजी के घर तक बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन कर कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि यह सड़क स्थानीय आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क बनने से क्षेत्र के निवासियों, राहगीरों को ठोस व टिकाऊ मार्ग मिलेगा और वर्षा काल में जलजमाव की समस्या कम होगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के स्वागत में कहा कि इससे बच्चों के स्कूल आने जाने और बाजार तक पहुंच में सुगमता आएगी। भूमि पूजन के मौके पर मनोनीत सभासद सुमित सोनी के अलावां सभासद राकेश आजाद, धीरज जायसवाल, शाहिद खान, निरंजन गुप्ता एवं अजय चन्द्रवंशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *