एनसीएल केंद्रीय अस्पताल मोरवा में डायलिसिस सेवा फिर से शुरू

Spread the love

सोनभद्र। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) एनसीएल के मोरवा स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में डायलिसिस सेवा को तकनीकी मरम्मत के बाद एक बार फिर से पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया है। मशीनों के पुनः चालू होने से सिंगरौली परिक्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीज इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। डायलिसिस मशीन यूनिट, किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को रक्त शोधन (ब्लड प्यूरिफिकेशन) सुविधा प्रदान करने में मदद करती है। इस सुविधा के पुनः बहाल होने से स्थानीय मरीजों को इलाज में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि एनसीएल अपने तीन अस्पतालों व परियोजनाओं की डिस्पेंसरी के माध्यम से कर्मियों व हितग्राहियों को बेहतर इलाज मुहैया करवाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में एनसीएल ने अपने मोरवा स्थित केंद्रीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की थी जिसमें कंपनी द्वारा 2 मशीनें स्थापित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *