दिव्यांगजनों के लिए प्रयागराज मंडल में ATVM Facilitator के रूप में कार्य करने का अवसर ….

Spread the love

 प्रयागराज मंडल में 77 दिव्यांगजन यात्री सेवा से जुड़े, अब 91 नए अवसर उपलब्ध

 प्रयागराज ।    दिव्यांगजनों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा यात्री सेवा से जोड़ने की दिशा में प्रयागराज मंडल द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग),  हरिमोहन के मार्गदर्शन में मंडल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

वर्तमान में प्रयागराज मंडल में 77 दिव्यांगजन यात्री सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इनमें 41 ATVM Facilitator, 31 सहयोग काउंटरों पर तथा 01 रेल मदद सेवा के माध्यम से कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ (OSOP) योजना के अंतर्गत 04 दिव्यांगजन स्टॉल संचालक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के इसी क्रम में प्रयागराज मंडल द्वारा अब 91 नए ATVM Facilitator के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को रोजगार का अवसर देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

 **28 स्टेशनों पर 36 ATVM मशीनों के लिए 91 अवसर**

प्रयागराज मंडल द्वारा Locomotor Disability (चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता) वाले दिव्यांगजनों को रेलवे स्टेशनों पर ATVM Facilitator के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंडल के 28 स्टेशनों पर स्थापित 36 ATVM मशीनों के लिए कुल 91 अवसर उपलब्ध हैं। यह कार्य 06 माह की संविदा अवधि के लिए होगा।

आवेदन की प्रक्रिया: इच्छुक अभ्यर्थी 07 सितंबर 2026 को दोपहर 01:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालयों से कार्यदिवसों में प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क ₹100 (अप्रतिदेय) निर्धारित है। आवेदन फॉर्म उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट [www.ncr.indianrailways.gov.in](http://www.ncr.indianrailways.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *