कार्य में शिथिलता पर ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया 

Spread the love

चन्दौली। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालयों की ऑनलाईन समीक्षा करने पर यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकास खण्ड चाहनियां का कुल लक्ष्य 1098 निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल मात्र 132 शौचालयों का राजेश कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी (पं०)विकास खण्ड चहनियां द्वारा

भारत सरकार की वेबसाईट पर जियो टैग किया गया है, इसी तरह उपेंद्र कुमार साहनी सहायक विकास अधिकारी (पं ) विकास खण्ड नौगढ़ 519 के सापेक्ष मात्र 62 व मनोज कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी ( पं) नियामताबाद द्वारा 1062 के सापेक्ष कुल 93 जियो टैग किया गया है।जिससे जनपद की प्रगति अत्यन्त ही खराब प्रदर्शित हो रही है। यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है तथा लापरवाही का द्योतक है। जबकि पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन के क्रम में अन्तिम चेतावनी निर्गत करते हुए माह जुलाई, 2026 के अन्त तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत प्रगति लाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था परन्तु इन लोगों द्वारा अपेक्षित प्रगति नही लायी गयी है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए माह जुलाई, 2026 का वेतन अवरूद्ध किये जाने के निर्देश दिये है। अतः उक्त के क्रम में पुनः सहायक विकास अधिकारी पं नियामताबाद,नौगढ़ तथा चहनिया को निर्देशित किया जाता है कि माह जुलाई, 2026 के अन्त तक कुल लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *