प्रयागराज। सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे तथा कुछ ट्रेनों का प्रारंभ/समापन बदले स्थान से होगा।
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आगासौद-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन को बीना से जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री से प्री-नानइंटरलाकिंग, प्री-नानइंटरलाकिंग तथा नानइंटरलाकिंग किया जाना है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए अनेक ट्रेनों को निरस्त, परिवर्तित मार्ग से संचालित, शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट तथा कुछ ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव समय कम किया गया है-
2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें-
बीना होकर चलने वाली ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इससे बीना स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्य के दौरान ट्रेन संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रखा जा सकेगा।
1. गाड़ी संख्या 01025 (दादर–बलिया)यह ट्रेन 9, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान परइटारसी–जबलपुर–कटनी–सतना–मानिकपुरहोकर संचालित होगी (कुल 3 फेरे)।
2. गाड़ी संख्या 01026 (बलिया–दादर)यह ट्रेन 9 एवं 11 अक्टूबर 2026 को मानिकपुर–सतना–कटनी–जबलपुर–इटारसीके रास्ते चलाई जाएगी (कुल 2 फेरे)।
3. गाड़ी संख्या 01027 (दादर–गोरखपुर)यह ट्रेन 10, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्गइटारसी–जबलपुर–कटनी–सतना–मानिकपुरसे होकर गुजरेगी (कुल 3 फेरे)।
4. गाड़ी संख्या 01028 (गोरखपुर–दादर)यह ट्रेन 10, 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 कोमानिकपुर–सतना–कटनी–जबलपुर–इटारसीमार्ग से संचालित होगी (कुल 3 फेरे)।
5. गाड़ी संख्या 19165 (अहमदाबाद–दरभंगा) 20 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन गुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरी होकर चलेगी (कुल 11 फेरे)।
6. गाड़ी संख्या 19166 (दरभंगा–अहमदाबाद) 19 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 की अवधि में यह ट्रेन गोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुनामार्ग से संचालित होगी (कुल 12 फेरे)।
7. गाड़ी संख्या 19167 (अहमदाबाद–बलिया सिटी) 19 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनगुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरीके रास्ते चलाई जाएगी (कुल 15 फेरे)।
8. गाड़ी संख्या 19168 (वाराणसी–अहमदाबाद) 18 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 की अवधि में यह ट्रेनगोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुनाहोकर संचालित होगी (कुल 15 फेरे)।
9. गाड़ी संख्या 09465 (अहमदाबाद–दरभंगा) 18 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनगुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरीमार्ग से गुजरेगी (कुल 4 फेरे)।
10. गाड़ी संख्या 09466 (दरभंगा–अहमदाबाद) 21 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनगोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुनाहोकर चलेगी (कुल 4 फेरे)।
11. गाड़ी संख्या 15045 (गोरखपुर–ओखा) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 की अवधि में यह ट्रेनगोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुनाके रास्ते संचालित होगी (कुल 4 फेरे)।
12. गाड़ी संख्या 15046 (ओखा–गोरखपुर) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनगुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरीहोकर चलेगी (कुल 4 फेरे)।
13. गाड़ी संख्या 19053 (सूरत–मुजफ्फरपुर) 18 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 की अवधि में यह ट्रेनगुना–ग्वालियर–इटावा–गोविन्दपुरीमार्ग से चलाई जाएगी (कुल 4 फेरे)।
14. गाड़ी संख्या 19054 (मुजफ्फरपुर–सूरत) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनगोविन्दपुरी–इटावा–ग्वालियर–गुनाके रास्ते संचालित होगी (कुल 4 फेरे)।
15. गाड़ी संख्या 11071 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया) 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेनकटनी–जबलपुर–इटारसीमार्ग से होकर चलेगी (कुल 8 फेरे)।
16. गाड़ी संख्या 11072 (बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस) 7 से 14 अक्टूबर 2026 की अवधि में यह ट्रेनइटारसी–जबलपुर–कटनीहोकर संचालित की जाएगी (कुल 8 फेरे)।
2. बीना स्टेशन पर ठहराव समय में अस्थायी कमी-
भारतीय रेल द्वारा बीना स्टेशन पर पूर्व-नॉन-इंटरलाकिंग एवं नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के दौरान परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव समय (Halt Time) में अस्थायी रूप से कमी की गई है। इन ट्रेनों का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 10 मिनट या 5 मिनट से घटाकर2 मिनटकर दिया गया है।
रेलवे प्रेस विज्ञप्ति (रनिंग मैटर) का विवरण निम्नलिखित है:
1. गाड़ी संख्या 14115 (डॉ अम्बेडकरनगर–प्रयागराज) 30 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना स्टेशन पर केवल 2 मिनट ही रुकेगी (कुल 16 फेरे)।
2. गाड़ी संख्या 14116 (प्रयागराज–डॉ अम्बेडकरनगर) 30 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 के दौरान बीना स्टेशन पर इसका ठहराव समय 2 मिनट रहेगा (कुल 16 फेरे)।
3. गाड़ी संख्या 15029 (गोरखपुर–पुणे) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर इसका नया ठहराव समय 2 मिनट होगा (कुल 3 फेरे)।
4. गाड़ी संख्या 19322 (राजेंद्र नगर–इंदौर) 21 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी (कुल 3 फेरे)।
5. गाड़ी संख्या 19314 (पटना–इंदौर) 18 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 की अवधि में इसका बीना स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट रहेगा (कुल 8 फेरे)।
6. गाड़ी संख्या 12593 (लखनऊ जंक्शन–भोपाल) 19 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव घटाकर 2 मिनट किया गया है (कुल 4 फेरे)।
7. गाड़ी संख्या 22586 (गांधीनगर कैपिटल–बनारस) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा (कुल 4 फेरे)।
8. गाड़ी संख्या 19306 (कामाख्या–डॉ. अंबेडकर नगर) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना पर 2 मिनट रुकेगी (कुल 4 फेरे)।
9. गाड़ी संख्या 14320 (बरेली–इंदौर) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर इसका ठहराव 2 मिनट का होगा (कुल 4 फेरे)।
10. गाड़ी संख्या 20413 (वाराणसी–इंदौर) 22 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव समय 2 मिनट रहेगा (कुल 8 फेरे)।
11. गाड़ी संख्या 20415 (वाराणसी–इंदौर) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 के दौरान इसका ठहराव समय घटाकर 2 मिनट किया गया है (कुल 4 फेरे)।
12. गाड़ी संख्या 22585 (बनारस–गांधीनगर कैपिटल) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना पर केवल 2 मिनट के लिए ही ठहरेगी (कुल 4 फेरे)।
13. गाड़ी संख्या 12943 (वलसाड–कानपुर सेंट्रल) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर नया ठहराव समय 2 मिनट होगा (कुल 4 फेरे)।
14. गाड़ी संख्या 12944 (कानपुर सेंट्रल–वलसाड) 25 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 की अवधि में इसका बीना स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट रहेगा (कुल 4 फेरे)।
15. गाड़ी संख्या 20416 (इंदौर–वाराणसी) 21 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना स्टेशन पर 2 मिनट रुकेगी (कुल 4 फेरे)।
16. गाड़ी संख्या 20414 (इंदौर–वाराणसी) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर इसका ठहराव 2 मिनट रहेगा (कुल 8 फेरे)।
17. गाड़ी संख्या 19321 (इंदौर–पटना) 19 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 के दौरान बीना स्टेशन पर इसका ठहराव घटाकर 2 मिनट किया गया है (कुल 4 फेरे)।
18. गाड़ी संख्या 19305 (डॉ. अंबेडकर नगर–कामाख्या) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन बीना स्टेशन पर केवल 2 मिनट रुकेगी (कुल 4 फेरे)।
19. गाड़ी संख्या 19313 (इंदौर–पटना) 21 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन पर ट्रेन का नया ठहराव समय 2 मिनट होगा (कुल 8 फेरे)।
20. गाड़ी संख्या 11086 (ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु) 23 सितंबर 2026 को बीना स्टेशन पर इसका ठहराव समय घटकर 2 मिनट रहेगा (कुल 1 फेरा)।
2.
उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रीशेड्युलिंग किया गया है- विवरण निम्नवत है ।
1. गाड़ियों कामार्ग परिवर्तन : –
1. गाड़ी सं 12943 वलसाड –कानपुर सेंट्रल, दिनांक 14.10.2026 को परिवर्तन मार्ग इटारसी –जबलपुर –मानिकपुर – प्रयागराज – कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी ।
2. गाड़ी सं 20104 गोरखपुर – लोकमान्यतिलक, दिनांक 14.10.2026 को परिवर्तन मार्ग कानपुर सेंट्रल- हमीरपुर रोड-ओहन –जबलपुर – इटारसी के रास्ते चलेगी ।
3. गाड़ी सं 22589 बनारस – हडपसर, दिनांक 02.10.2026 से 14.10.2026 तक परिवर्तन मार्ग बनारस –वीएचके –प्रयागराज छिवकी –मानिकपुर –जबलपुर – इटारसी के रास्ते चलेगी ।
4. गाड़ी सं 01026 बलिया- दादर, दिनांक 14.10.2026 को परिवर्तन मार्ग मानिकपुर –सतना – जबलपुर – इटारसी के रास्ते चलेगी ।
5. गाड़ी सं 12174 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – लोकमान्यतिलक , दिनांक 15.10.2026 को परिवर्तन मार्ग कानपुर सेंट्रल – हमीरपुर रोड- ओहन –जबलपुर – इटारसी के रास्ते चलेगी ।
6. गाड़ी सं 11408 लखनऊ – पुणे , दिनांक 15.10.2026 को परिवर्तन मार्ग कानपुर सेंट्रल – हमीरपुर रोड- ओहन –जबलपुर – इटारसी के रास्ते चलेगी ।
7. गाड़ी सं 12107 लोकमान्यतिलक – सीतापुर, दिनांक 14.10.2026 को परिवर्तन मार्ग इटारसी – जबलपुर – हमीरपुर रोड – ओहन ––कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी ।
2. गाड़ियों का रीशेड्युलिंग
1. गाड़ी सं 12174 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़- लोकमान्यतिलक , दिनांक 13.10.2026 को प्रतापगढ़ स्टेशन पर 120 मिनट रीशेड्युल किया जाएगा ।
2. गाड़ी सं 22583 छपरा- लोकमान्यतिलक , दिनांक 13.10.2026 को छपरा स्टेशन पर 120 मिनट मिनट रीशेड्युल किया जाएगा ।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने के दौरान समय का विशेष ध्यान रखें तथा अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।
