तीसवीं  उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप  21 से 23 अगस्त तक 

Spread the love

*गौतम बुद्ध नगर ( नोएडा) कैरम एसोसिएशन के सौजन्य से दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में सम्पन्न होगा चैम्पियनशिप ।

 जुटेंगे प्रदेश के दर्जनों जिले के सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी।

 वाराणसी।  तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप इस बार गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में नयी दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में 21 से 23 अगस्त के बीच सम्पन्न होगी । 

 चैम्पियनशिप में  प्रदेश भर के दर्जनों जनपदों के सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पहली बार  इस स्टेट चैंपियनशिप के सभी मैच अम्पार रहित आन कैमरा सम्पन्न करायें जांयेंगे, चैम्पियनशिप  के सभी मैच आल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे।

            उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और चैम्पियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप कमेटी की महासचिव गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती नारायण तथा चैंपियन शिप कमेटी  के संरक्षक ईन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल माननीय वी0डी0नारायण के कुशल संयोजकत्व तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन  चैंपियनशिप डायरेक्टर और  सीनियर नेशनल पैनल अम्पायर सरदार रणवीर सिंह,और ईन्टरनेशनल  रेफरी रमेश कुमार वर्मा सहायक प्रधान निर्णायक की देखरेख में तीन दिवसीय पूरी चैम्पियनशिप सम्पन्न होगी ।

 चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *