एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बिलासपुर,। एसईसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सीएमडी  दुहन ने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक परिस्थितियों के बीच घरेलू कोयला ऊर्जा सुरक्षा का भरोसेमंद स्रोत है। एसईसीएल के खनिकों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, श्रमिक प्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट परेड दलों, पोशाक तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों एवं उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के बाद सीएमडी ने वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ (जी+4) सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *