महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच-उपचार हेतु एनसीएल ने एनएससीबीएमसी के साथ किया एमओयू

Spread the love

सिंगरौली-सीधी की महिलाओं को मिलेगा लाभ

सोनभद्र,सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सिंगरौली एवं सीधी जिलों की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच, शुरुआती पहचान एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएसआर के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज (एनएससीबीएमसी), जबलपुर के साथ एमओयू किया। उक्त एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा एनएससीबीएमसी, जबलपुर को दो वर्ष की अवधि के लिए विशेष ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एम्बुलेंस के संचालन हेतु लगभग 2.80 करोड़ रुपये का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह मोबाइल स्क्रीनिंग वैन सिंगरौली एवं सीधी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी। एनसीएल की इस सीएसआर पहल का उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है।

स्क्रीनिंग के दौरान रोगी महिलाओं को आगे चिकित्सकीय जांच अथवा उपचार हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एमओयू के अंतर्गत एनएससीबीएमसी, जबलपुर में ‘आईसीजी फ्लोरोसेंस गाइडेड प्रिसिजन सर्जरी’ की सुविधा भी स्थापित की जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से एनसीएल द्वारा शुरुआती 500 सर्जरी निःशुल्क कराई जाएगी। इससे जरूरतमंद महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। एनसीएल की यह पहल सिंगरौली एवं सीधी के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शीघ्र पहचान और समयबद्ध उपचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के डीन प्रो. डॉ. नवनीत सक्सेना, प्रबंधक (सीएसआर) पारुल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *