पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान- जिलाधिकारी 

Spread the love

कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सैनिक बंधु’ की बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सैनिक बंधु’ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा सैनिक परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जमीनी विवादों और पेंशन संबंधी समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि देश की सीमा पर सेवाएं देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े प्रकरणों का नियमानुसार और एक तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सुझाव भी जिलाधिकारी के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को इन प्रार्थना पत्रों का तुरंत संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक का कुशल संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अ०प्रा०) द्वारा किया गया। उन्होंने सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की और प्रशासन द्वारा मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। बैठक में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *