हिंडालको महान में क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

रेनुकूट, रेनूसागर और महान के सीएसआर प्रोफेशनल्स हुए शामिल, समुदाय की जीवन गुणवत्ता सुधारने और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रभावी परियोजनाओं पर हुआ मंथन

सिंगरौली। हिंडालको महान बरगँवा में हिंडालको क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हिंडालको रेनुकूट, हिंडालको रेनूसागर और हिंडालको महान से जुड़े सीएसआर प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा के साथ समुदाय के जीवन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा लोगों के आर्थिक स्तर में स्थायी सुधार लाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न इकाइयों में संचालित सीएसआर परियोजनाओं के अनुभवों और सफल प्रयासों को साझा करना, बेहतर परियोजनाओं को एक-दूसरे से सीखते हुए आगे बढ़ाना तथा समुदाय की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप अधिक प्रभावी और परिणाम आधारित परियोजनाएं तैयार करना रहा। इस दौरान सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

रेनुकूट हिंडालको क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी अनुभव और विचार साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी एक इकाई में यदि कोई परियोजना बेहतर परिणाम दे रही है तो उसके अनुभव को दूसरी इकाइयों के साथ साझा किया जाना चाहिए, ताकि सफल मॉडलों को व्यापक स्तर पर लागू किया जा सके। उन्होंने नए विचारों और बेहतर परियोजनाओं को मिलकर विकसित करने की आवश्यकता बताई।

कॉरपोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने सीएसआर परियोजनाओं के नामकरण और कार्यप्रणाली में एकरूपता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग नामों में परियोजनाएं संचालित करने के बजाय एक समान उद्देश्य वाले कार्यों को “एक काम, एक नाम” की अवधारणा के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इससे परियोजनाओं की पहचान मजबूत होगी, उनके परिणामों का आकलन आसान होगा और क्लस्टर स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि सीएसआर का वास्तविक उद्देश्य केवल गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि समुदाय के जीवन में ऐसा सकारात्मक बदलाव लाना है जो लंबे समय तक दिखाई दे। उन्होंने परियोजनाओं में स्थानीय जरूरतों, समुदाय की भागीदारी और उनके स्थायी प्रभाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख अजय सिन्हा ने सीएसआर परियोजनाओं में कौशल विकास और रोजगारपरक अवसरों को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण देने के बजाय उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में परियोजनाओं को तैयार किया जाना चाहिए, ताकि प्रशिक्षण का वास्तविक आर्थिक लाभ समुदाय तक पहुंच सके।

हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि सीएसआर परियोजनाओं को समुदाय की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतरता के साथ काम करने तथा परियोजनाओं के परिणामों का नियमित मूल्यांकन करने पर जोर दिया।

क्लस्टर सीएसआर प्रमुख अनिल झा ने सीएसआर परियोजनाओं को अधिक प्रभावी और परिणाम आधारित बनाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की सफलता का आकलन केवल लाभार्थियों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके जीवन में आए वास्तविक और स्थायी बदलाव से किया जाना चाहिए। उन्होंने समुदाय की आय बढ़ाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को सीएसआर की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में विभिन्न इकाइयों के सीएसआर प्रोफेशनल्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों, सफल परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। हिंडालको महान के एच आर विभाग से रंजीत वत्स, प्रणव सोनी, इशांक अग्रवाल, उत्कर्ष, शामिल हुये वही सी.एस.आर.प्रोफेसनल्स टीम से जितुमोनी कलिता, सुभाष चक्रवर्ती, रामाकांत शर्मा, प्रदीप सोनी, सचिन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, शिवम, संजय सिंह, धीरेंद्र तिवारी और बीरेंद्र पांडेय सहित अन्य सीएसआर प्रोफेशनल्स शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे नीरज गुप्ता,ओ. पी. गेरूला का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रगति जालान एवं शीतल श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और समुदाय के लिए अधिक प्रभावशाली एवं स्थायी परिणाम देने वाली सीएसआर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में रणनीति पर मंथन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *