एनटीपीसी विंध्याचल में ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र के माध्यम से संगठनात्मक गौरव की भावना को किया गया सुदृढ़

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में संगठनात्मक गौरव पर आधारित मुख्य मूल मान्यता माह के आयोजन के अंतर्गत क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान विंध्याचल द्वारा ईईएमजी के सहयोग से 15 सितंबर 2026 को ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि ई. सत्य फणी कुमार, पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड) का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठनात्मक गौरव को एनटीपीसी के मूल मूल्यों में निहित संगठन के प्रति गहरी जुड़ाव की भावना बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी के योगदान तथा विकसित भारत के संकल्प की दिशा में संगठनात्मक गौरव के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेशन प्रबंधन समिति के सदस्यों, कार्यपालक प्रशिक्षुओं एवं युवा अभियंताओं के साथ अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में ई. सत्य फणी कुमार ने अपने समृद्ध नेतृत्व अनुभवों से महत्वपूर्ण विचार एवं मार्गदर्शन साझा किया। उनके अनुभवों ने एनटीपीसी की गौरवशाली विरासत और नई पीढ़ी के अधिकारियों के बीच एक सार्थक सेतु का कार्य किया।
इस अवसर पर डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) ने ‘लीडर्स ऐज टीचर्स’ पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल अनुभवी एवं सफल नेतृत्व के अनुभव, ज्ञान और अंतर्दृष्टि को एक स्थायी विरासत में परिवर्तित करने के साथ-साथ युवा पेशेवरों में एनटीपीसी की विशिष्ट कार्य संस्कृति एवं मूल मूल्यों को विकसित करने का प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईईएमजी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *