एनटीपीसी बाढ़ द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई

Spread the love

बाढ़। एनटीपीसी बाढ़ में 11 अगस्त 2026 को सामुदायिक विकास के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के बिहार शासकीय इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में  सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी बाढ़,  हरेकृष्ण जेना, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  प्रशांत कुमार सामल, प्रमुख, मानव संसाधन विभाग, वरिष्ठ अधिकारियों एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष परियोजना प्रभावित गांवों के 13 विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कुल 83 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें 59 छात्राएं, 24 छात्र शामिल है । प्रत्येक विद्यार्थी को तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिसके तहत कुल दो लाख उनचास हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

समारोह के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र एवं बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एनटीपीसी की यह पहल परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *