एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल द्वारा स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में गत शनिवार को एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली और एनएससी, जयंत के सहयोग सामुदायिक केंद्र, मोरवा  में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

शिविर में पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स एवं नेत्र रोग से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा शिविर में दृष्टि एवं रिफ्रैक्टिव जांच, ऑडियोमेट्री के माध्यम से श्रवण क्षमता की जांच, दंत परीक्षण तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली की टीम, नेहरू शताब्दी अस्पताल, जयंत की टीम, पॉपुलर हॉस्पिटल वाराणसी से चिकित्सा विशेषज्ञ तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *