कार्यबल सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी खरगोन की पहल : नए श्रम संहिताओं पर केंद्रित श्रम दिवस का आयोजन

Spread the love

खरगोन। एनटीपीसी खरगोन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए श्रमिकों के कल्याण, अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। इस अवसर पर श्रमिकों एवं संबद्ध एजेंसियों के प्रतिनिधियों के लिए एक इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षा, गरिमा एवं समावेशी कार्यस्थल पर विशेष जोर दिया गया। इस सत्र का संचालन श्रीमती प्रीति जोशी भारद्वाज, प्रबंधक (विधि) द्वारा किया गया, जिन्होंने नई श्रम संहिताओं तथा वर्तमान व्यवस्था से नई व्यवस्थाओं में संक्रमण पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। सत्र में बदलते कानूनी ढांचे, अनुपालन आवश्यकताओं तथा इनके श्रमिकों एवं नियोक्ताओं पर प्रभाव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, जिससे प्रतिभागियों को अपने अधिकारों एवं दायित्वों की बेहतर समझ प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें संविदा श्रमिक, कर्मचारी एवं विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई और सत्र से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा सिंह, HOHR एवं श्री अहमद रिजवान रैनी, AGM (जागरूकता) भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए बदलते श्रम परिदृश्य में जागरूकता, अनुकूलन एवं अनुपालन के महत्व पर बल दिया। यह आयोजन पारस्परिक संवाद को बढ़ावा देने, समझ को सुदृढ़ करने तथा एक जागरूक एवं सशक्त कार्यबल के निर्माण की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *