नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने ओटीटी पास पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 3 महीने और 1 वर्ष की वैधता वाले नए प्लान लॉन्च किए हैं। नए विकल्पों में ₹550 और ₹2000 के ओटीटी पास शामिल हैं। ₹550 वाले पास में 90GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G और 84 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं ₹2000 के पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G और 365 दिनों की वैधता उपलब्ध होगी। ये प्लान क्रमशः 3 महीने/1 वर्ष तथा 1 वर्ष वाले बेस प्लान के ग्राहकों के लिए हैं।
जियो ओटीटी पास के तहत जियो टीवी के माध्यम से 15 प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म और 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। इनमें यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम, सोनीलिव, जी5, लायंसगेट प्ले और डिस्कवरी+ समेत कई प्लेटफॉर्म शामिल हैं। नए ₹550 और ₹2000 ओटीटी पास 7 अगस्त 2026 से मायजियो ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
