पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को मिलेगा नया सम्मान :मंत्री ए.के. शर्मा

Spread the love

*स्वर्गीय कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क*

 *25 वर्षों से बंद पड़े देश के शुरुआती ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट को मिलेगा नया जीवन* 

*स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को देंगे नई पहचान, नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना का भी प्रस्ताव: मंत्री ए के शर्मा*

लखनऊ,/ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से वर्ष 1992 में मऊ जनपद के सरायसादी, घोसी में स्थापित देश के शुरुआती 100 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर प्लांट को नई पहचान देने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत इस ऐतिहासिक सोलर प्लांट का नामकरण स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर किए जाने तथा परिसर में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की जा रही है, ताकि ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण कर सकें।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े इस सोलर प्लांट के पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण की भी शुरुआत की जा रही है। प्रस्ताव है कि जर्जर हो चुके इस संयंत्र को आधुनिक तकनीक से विकसित कर इसकी क्षमता को लगभग 50 गुना बढ़ाते हुए 5 मेगावाट किया जाएगा और इसे एक अत्याधुनिक ‘सौर ऊर्जा पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा।  इस कड़ी में ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की स्मृति में एवं उनके नाम पर विकसित किए जाने की पहल ऊर्जा विरासत के संरक्षण के साथ-साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक दूरदर्शी और अत्यंत सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *