मां हमें जीवन देती हैं, प्रकृति उस जीवन का पोषण करती है- आर. पी. सिंह

Spread the love

ऐश डाइक पर गूंजा हरियाली का संदेश, हिंडालको ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

रेनुसागर, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के मेगा प्लांटेशन ड्राइव के अंतर्गत तथा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डीएलसी पिपरी के निर्देशों के अनुपालन में हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ऐश डाइक परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आधारित भव्य पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट हेड आर. पी. सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर  ,अनिल शर्मा,बलवंत  सहित भारी संख्या में कर्मचारियों  ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  हिंडालको  रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने अपने प्रेरणादायी सम्बोधन में कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारतीय संस्कृति, मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि मां हमें जीवन देती हैं और प्रकृति उस जीवन का पोषण करती है। इसलिए मां के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि कृतज्ञता, संवेदना और भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके पूर्ब हिंडालको रेनुसागर के पर्यावरण विभाग के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार मिश्रा एवं शोभित कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *