प्रयागराज से गुजरात तक रेल संपर्क होगा सुगम, त्योहारों में प्रयागराज–वलसाड के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Spread the love

 प्रयागराज । त्योहारी  सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज और गुजरात के वलसाड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04189/04190 प्रयागराज–वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

प्रयागराज से गुजरात तक प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन यात्रियों को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का अतिरिक्त रेल विकल्प उपलब्ध कराएगी। प्रयागराज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, सतना के निकट मैहर स्थित मां शारदा मंदिर, जबलपुर के भेड़ाघाट एवं धुआंधार जलप्रपात, खंडवा क्षेत्र के निकट ओंकारेश्वर तथा गुजरात के नवसारी और वलसाड के प्रमुख आकर्षण इस रेल संपर्क को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ धार्मिक यात्राओं और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज–वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को 25 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक कुल 6 फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम 18:10 बजे प्रस्थान कर मानिकपुर में 20:30 बजे आगमन एवं 20:32 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद सतना में 21:35 बजे आगमन एवं 21:40 बजे प्रस्थान, कटनी में 22:55 बजे आगमन एवं 23:00 बजे प्रस्थान, जबलपुर में अगले दिन 00:50 बजे आगमन एवं 01:00 बजे प्रस्थान तथा इटारसी में 04:30 बजे आगमन एवं 04:40 बजे प्रस्थान करेगी। आगे खंडवा में पास (07:20 बजे), भुसावल में 09:25 बजे आगमन एवं 09:30 बजे प्रस्थान, पालधी में पास (12:00 बजे), अमलनेर में 12:28 बजे आगमन एवं 12:30 बजे प्रस्थान, नंदुरबार में 13:45 बजे आगमन एवं 13:50 बजे प्रस्थान, व्यारा में 15:15 बजे आगमन एवं 15:17 बजे प्रस्थान, भेस्तान में 16:30 बजे आगमन एवं 16:35 बजे प्रस्थान तथा नवसारी में 17:00 बजे आगमन एवं 17:02 बजे प्रस्थान करते हुए ट्रेन सोमवार को शाम 18:00 बजे वलसाड पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04190 वलसाड–प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 6 फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन वलसाड से रात्रि 20:00 बजे प्रस्थान कर नवसारी में 20:25 बजे आगमन एवं 20:27 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद भेस्तान में 21:05 बजे आगमन एवं 21:10 बजे प्रस्थान, व्यारा में 21:55 बजे आगमन एवं 21:57 बजे प्रस्थान तथा नंदुरबार में 23:30 बजे आगमन एवं 23:35 बजे प्रस्थान करेगी। मंगलवार को अमलनेर में 01:15 बजे आगमन एवं 01:17 बजे प्रस्थान, पालधी में पास (02:00 बजे), भुसावल में 03:00 बजे आगमन एवं 03:05 बजे प्रस्थान तथा खंडवा में पास (05:15 बजे) करेगी। आगे इटारसी में 08:10 बजे आगमन एवं 08:15 बजे प्रस्थान, जबलपुर में 11:55 बजे आगमन एवं 12:00 बजे प्रस्थान, कटनी में 13:30 बजे आगमन एवं 13:35 बजे प्रस्थान, सतना में 15:20 बजे आगमन एवं 15:25 बजे प्रस्थान तथा मानिकपुर में 17:20 बजे आगमन एवं 17:22 बजे प्रस्थान करते हुए ट्रेन मंगलवार को रात्रि 19:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर/डी-2, 6 एसजी कोच, 12 जीएससीएन कोच तथा 1 एसीसीएन कोच शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *